(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – राजधानी रांची के कांके के सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीजेपी के प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के कई बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।








