बोकारो - पानी और बिजली की समस्या को लेकर भाजपा ने पूरे प्रदेश में इसे जन आंदोलन का रूप देकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का काम शुरू किया है। इसी को लेकर भाजपा बोकारो जिला कमेटी के द्वारा बोकारो उपायुक्त कार्यालय में भी प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया है। इस प्रदर्शन में शामिल होने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन बोकारो पहुंचे। जहां उन्होंने आक्रोश प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई सारे आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार बिजली और पानी जनता को नहीं दे सकती है, उस सरकार से जनता का कुछ भी भला नहीं हो सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से 15 साल के बंगाल के शासन को जनता ने भाजपा की अगुवाई में उखाड़ फेंका है, उसी तरह झारखंड में भी जनता सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।









