(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर औरंगाबाद नगरपालिका के द्वारा औरंगाबाद रमेश चौक से लेकर सब्जी मंडी तक अतिक्रमण मुक्त करने हेतु बुलडोजर चलाया गया। यह कार्य पुलिस की तैनाती एवं दंडाधिकारी की उपस्थिति में किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए नगरपालिका के जेई लव कुमार सिंह ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है। जिससे आम लोगों को सड़क जाम से निजात मिल सके। वहीं लोगों को सरकारी जमीन पर दुकान निर्माण कर रोजगार करने हेतु आवंटित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अतिक्रमण हटाने का पहला फेज औरंगाबाद शहर के रमेश चौक से प्रारंभ होते हुए सब्जी मंडी तक चलाया का रहा है। वहीं दूसरे फेज में नावाडीह रोड एवं तीसरे फेज में धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।










