पटना - पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर ‘ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में सेंटर के गार्ड के साथ मारपीट, ईंट-पत्थरबाजी और पोस्टर फाड़ा गया है। इस मामले में पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
इस हमले में कोचिंग के सिक्योरिटी गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। खान सर के अनुसार हमलावरों ने गार्ड का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम है।
इस मामले में स्थानीय लोगों की माने तो उनके अनुसार खान सर की कोचिंग के पास स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर एक पोस्टर लगाया गया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और बाद में मामला हिंसा तक जा पहुंचा।








