(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के चीरा चास में पुराने विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में गौतम झा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है, जिनका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल गौतम झा ने आरोप लगाया कि चीरा चास थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज-2 में विशाल सिंह और उसके परिजनों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि पुराने शादी-विवाह से जुड़े विवाद को लेकर यह हमला किया गया, जो पहले से सुनियोजित था। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे से उन पर वार किया और उनके पास चाकू भी था।
पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।








