आशीष प्रसाद (संवाददाता रांची)
RANCHI: झारखण्ड सरकार कई वर्षों के बाद टेट परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। आपको बताते चलें की वर्ष 2024 में सरकार ने परीक्षा लेने का निर्णय तय किया था लेकिन उस समय न लेकर इस बार 2026 में लेने का संभवना देखने को मिल रहा है। इस बीच जेटेट परीक्षा में भोजपुरी,मगही और अंगिका भाषा विवाद को लेकर लगातार सरकार असमंजस में है जिसको लेकर सरकार ने इस विवाद को सुलझाने के लिए टीम भी गठित है. इस मुद्दा को लेकर जन जागृति एवं कल्याण केंद्र के सचिव राहुल कुमार क्रांति ने आज लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिलकर जेटेट परीक्षा में इन तीनो भाषा को शामिल करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल को मुद्दा से अवगत कराते हुए कहा की पलामू , गढ़वा और लातेहार में नागपुरी भाषा का प्रयोग नहीं कर पाते हैं जिससे इस जेटेट परीक्षा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, यंहा तक की वे असफल भी हो सकते हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आश्वाशन देते हुए कहा कि इस मुद्दा को सरकार को अवश्य पत्र लिखूंगा।









