(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - जैन समाज के लिए आज अत्यंत हर्ष और श्रद्धा का दिन रहा। आज पूज्य मुनि 108 श्री सुयश सागर जी महाराज एवं परम पूज्य गुरुवर 108 श्री कौशल्य सागर जी महाराज का हजारीबाग में आगमन हुआ है। इस ऐतिहासिक एवं धर्ममय आयोजन को लेकर संपूर्ण जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखा गया। मंगल प्रवेश यात्रा के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे ढोल-नगाड़ों के साथ पूज्य संतों का भव्य स्वागत किया। पूज्य संतों की जगह जगह आरती उतारी गई।








