(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – हजारीबाग शहर के प्रतिष्ठित आरोग्यम अस्पताल में स्थापना दिवस और डॉक्टर डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब हो कि वर्ष 2016 में स्थापित आरोग्यम अस्पताल ने सेवा के 10 सफल वर्ष पूर्ण कर अपने 11वें वर्ष में प्रवेश किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अस्पताल परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। चिकित्सकों, कर्मचारियों, अतिथियों एवं अस्पताल परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस एवं डॉक्टर डे का उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा, प्रशासक जया सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रजत चक्रवर्ती, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बी.एन. प्रसाद तथा न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कुमार एवं नर्सिंग कॉलेज की निर्देशिका प्रीति जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान अस्पताल से जुड़े सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं डॉक्टर डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों के चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए उनका विशेष सम्मान किया गया।








