(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत यदि किसी मतदाता को फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई हो रही है, तो अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए एक जानकारीपूर्ण वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सरल और सहज भाषा में SIR प्रतिक्रिया फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है। वीडियो का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मतदाता जानकारी के अभाव में फॉर्म भरने में गलती न करें। जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे फॉर्म भरने की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते अपने संबंधित मतदान केंद्र (बूथ) पर पहुंचकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की उपस्थिति में अपना SIR प्रतिक्रिया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। यदि फॉर्म भरने के दौरान किसी प्रकार का संदेह या परेशानी हो तो बीएलओ से तुरंत सहायता लें।








