File Photo
पटना - दिल्ली और झारखंड के रांची में छात्रों ने आंदोलन किया, जिसमें सरकार को छात्रों की बातें माननी पड़ी। अब आंदोलन करने की बारी बिहार के छात्रों की है। गौरतलब हो कि बिहार की राजधानी पटना में आज से महाआंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्र आंदोलन के माध्यम से TRE-4 नोटिफिकेशन से लेकर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे तक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का जुटना शुरू हो गया है। गर्दनीबाद में होने वाले आंदोलन को 'छात्र न्याय सत्याग्रह' नाम दिया गया है। छात्रों को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी समर्थन मिला हुआ है।








