सारण - बिहार पुलिस पर लगातार हमले के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला सारण का है। जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया है। इस पथराव में सीओ अभिनाश कुमार तो बाल बाल बच गए, लेकिन उनकी सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने पथराव कर रहे सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह पूरा मामला जलालपुर प्रखंड के विशुनपुरा गांव का है। जहां प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने प्राशसनिक टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें सीओ की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रशासन के द्वारा बताया गया कि गांव में ग्राम कचहरी भवन की भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इस बाबत प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसे लेकर प्रशासन ने सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए तीन बार नोटिस भी भेजा था। इसके बावजूद वहां से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गलत मापी की है।










