(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में 28 फरवरी की रात हुए हादसे में एक युवती की मौत हो गई। चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास सड़क के किनारे एक फूल की दुकान पर बैठी एक युवती को कार ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में लड़की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृत युवती चास निगम कार्यालय में कार्यरत लक्ष्मी देवी की पुत्री थी।











