(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बोकारो के माराफारी थाना अंतर्गत बांसगोड़ा के समीप एनएच पर हुए सड़क हादसे में झरिया निवासी मंटू विश्वकर्मा की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। मृतक के पिता योगेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। जिससे मंटू बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।
वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया है।









