देवघर - सावन के पावन अवसर पर आज चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।
वहीं मौके पर कांवरियों की सुरक्षा, सुलभ जलार्पण और कतार प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कंट्रोल रूम में लगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों और वीडियो वॉल के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और रूट लाइनिंग की लाइव निगरानी की जा रही है।








