रांची – राजधानी रांची में स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को झारखंड सरेंडर पॉलिसी के तहत इनाम की राशि दी गई।
गौरतलब हो कि 2 नक्सली जेजेएमपी के और 25 नक्सली भाकपा माओवादी के सदस्य थे। नल्सलियों ने 16 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। अत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के ऊपर राज्य के विभिन्न थानों कई सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस मौके डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सभी नक्सलियों का समाज की मुख्य धारा में लौटने का स्वागत किया। साथ ही कहा कि अन्य बड़े नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए झारखंड पुलिस की कोशिशें जारी है।










