
पलामू में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला, गड्ढे से बरामद हुआ शव
पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुकबेरा गांव में गड्ढे से प्रियंका कुमारी का शव बरामद हुआ। परिजनों ने पति पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।










