मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज दीनदयाल नगर, बूटी रोड, रांची स्थित आईएएस क्लब पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां उपायुक्त (DC), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, Rajeev Ranjan की सुपुत्री ऋचा के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं उनके सगे-संबंधियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया।
रांची में IAS क्लब में वैवाहिक समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
रांची के आईएएस क्लब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पूर्वी सिंहभूम के डीसी राजीव रंजन की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। नवदंपति को आशीर्वाद दिया और परिवार को बधाई दी।

BYABHISHEK RAJVANSHI
Apr 21, 2026, 11:00 AM IST• Updated: Apr 21, 2026
2 Mins Read







