उपायुक्त आवास में हुआ गणतंत्र दिवस 2026 का गरिमामय आयोजन
रांची:
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने उपायुक्त आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुए इस झण्डोत्तोलन कार्यक्रम में जिले के वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के संविधान के लागू होने की ऐतिहासिक घटना का प्रतीक है, जो हमें लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूल संवैधानिक मूल्यों की निरंतर याद दिलाता है। उन्होंने रांची जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद
झण्डोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान
- उप विकास आयुक्त रांची सौरभ कुमार भुवनिया
- अनुमंडल दंडाधिकारी श्री कुमार रजत
- अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक
- अपर समाहर्ता श्री रामनारायण सिंह
- परियोजना निदेशक ITDA संजय कुमार भगत
- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी
- जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय
- उप समाहर्ता भूमि सुधार मुकेश कुमार
- जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू
- जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार
- ट्रेजरी ऑफिसर सारिका भगत
- भू-अर्जन पदाधिकारी के. के. राजहंस
- जिला नज़ारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार
- सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रवि शंकर मिश्रा
- उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन
सहित सभी अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।









