रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कांके रिजॉर्ट पहुंचे, जहाँ उन्होंने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के विवाह उपरांत आयोजित रिसेप्शन पार्टी-सह-आशीर्वाद समारोह में शिरकत की। इस गरिमामय अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन ने सांसद सुखदेव भगत और उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार को बधाई देते हुए इस खुशी के अवसर पर अपनी प्रसन्नता साझा की। कार्यक्रम में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने वर-वधू को अपनी शुभकामनाएं दीं।










