रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस सेवा में नव नियुक्त और नए पदों पर तैनात अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात राज्य के प्रशासनिक और पुलिस समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से एक औपचारिक बैठक थी।


मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में आईजी जैप सुनील भास्कर, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी शामिल थीं। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था और अपने संबंधित जिलों की कार्यप्रणाली को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।









