JPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मामले में CID की जांच और कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में CID को एक और सफलता मिली है, जहां संयुक्त अभियान के तहत झारखंड की राजधानी रांची और उत्तर प्रदेश के लखनऊ से 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में TDPL से जुड़ा एक कर्मचारी और अन्य आरोपी शामिल हैं।
यह कार्रवाई रांची और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत कांड संख्या 16/2026 में की गई है। गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस और CID की टीम ने कई डिजिटल व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों पर परीक्षा में कथित धोखाधड़ी और अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। CID के अनुसार इस पूरे मामले की गहन जांच जारी है और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।








