रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन, रांची में होगी, जिसमें राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, आज की कैबिनेट बैठक में पेसा (PESA) नियमावली को लेकर प्रस्ताव पेश किए जाने की पूरी संभावना है। यदि इस पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलती है, तो इससे राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों और ग्राम सभाओं को अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो सकता है, जो लंबे समय से लंबित मांग रही है।
इसके अलावा बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और नीतिगत प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। कैबिनेट के फैसलों पर राज्यभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन निर्णयों का सीधा असर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर पड़ सकता है।
कैबिनेट बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सरकार द्वारा साझा की जाएगी।









