राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "शिवाला सेवा समिति" के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 05 मई से 11 मई 2026 तक राँची के सुकुरहुटू गौशाला फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाली "शिव महापुराण कथा" के बारे में जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सोरेन को इस धार्मिक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में रमेश सिंह, रितेश कुमार, रवि राज, राहुल कुमार और सनद कुमार सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आध्यात्मिक चर्चा का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।









