रिपोर्ट - बिजय कुमार सिंह
बोकारो, झारखंड:
सेल बोकारो स्टील द्वारा हर रविवार बोकारो में हैप्पी स्ट्रीट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गांधी चौक से बोकारो मॉल तक एक किलोमीटर क्षेत्र में आयोजित होता है, जिसमें स्कूल, संस्थाएं और विभिन्न स्वयंसेवी संगठन स्टाल लगाते हैं।
इस रविवार भी कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया। बुजुर्ग भी कई गानों पर थिरकते नजर आए और कई युवाओं ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी।
बच्चों ने ड्रॉइंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया, वहीं फूड स्टॉल्स ने भी यहां आए लोगों का मन मोह लिया। आयोजन में आई महिलाएं और बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि ठंड के बावजूद बच्चों और बड़ों में उत्साह इस हैप्पी स्ट्रीट को लेकर बना रहा।
इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों के लिए मनोरंजन का साधन हैं बल्कि पूरे परिवार के लिए खुशी और सामूहिक उत्साह का अवसर भी प्रदान करते हैं।









