राजधानी रांची के बेड़ों इलाके में एक युवक ने प्रेमप्रसंग में आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय बिरसा उरांव के रूप में की गई है। जो युवक गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
बताया गया कि बिरसा उरांव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी किसी बात को लेकर प्रेमिका से बहस हुई और युवक ने टावर पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह के समय स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली के टावर से एक शव को लटकते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।










