(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बालीडीह ओपी थाना इलाके के डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के पास साइन कैंटीन के पीछे गोडाबाली गांव के रहने वाले 23 वर्षीय युवक रौनक कुमार सिंह का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है।
पुलिस और परिवार वालों का कहना है कि मृतक युवक नशे का आदी था। मौत का कारण क्या है, वह पोस्टमार्टम में ही पता चलेगा। घटना के बाद पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रोशन ने बताया कि घर में खाना खाने के बाद वह प्रतिदिन के भांति बाहर निकला था।










