(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बहन की शादी के लिए सामान लेने चास बाजार समिति जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग कं कांड्रा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। बाइक सवार दीजोपद कुमार को पेट्रोलियम टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को लगभग 1 घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। स्थानीय लोगों ने उक्त टैंकर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने अपने गांव कुम्हार दागा गांव से चास बाजार समिति जा रहा था।









