चाईबासा - पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा अंतर्गत गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव में एक युवक की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल कायम है। मृतक युवक की पहचान रमेश के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हथियारबंद बदमाशों ने रमेश को उसके घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।










