(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय अग्रसेन भवन में हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी माध्यम है। नियमित योग से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर और संतुलित बना सकता है। मौके पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ समाज निर्माण में योग की भूमिका को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।








