रांची - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची महानगर भाजपा कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री अमित सिंह, उप महापौर नीरज कुमार, योग गुरु राफिया नाज़ एवं पूनम देवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट दिव्या माजी, शुभम कुमार ने अपने योग कला के साथ साथ मिटास स्कूल के बच्चों ने भी अपनी योग कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यदि हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो हम कई रोगों से बच सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री हर दिन 17 से 18 घंटे काम कर रहे हैं और कभी भी बीमार नहीं पड़े। इसका एकमात्र कारण है कि वे अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग से करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों के योग कला को सराहते हुए कहा कि ये बच्चे आज इतना अच्छा योग कर रहे हैं। तो आने वाले समय में इनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और अपने जीवन में वे बेहतर करेंगे।








