(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में विश्व स्तर के मानकों के आधार पर बने मेडिकेंट हॉस्पिटल में देश भर के मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं। वर्तमान समय में इस अस्पताल में देशभर के कई कैंसर मरीजों का सफल ऑपरेशन और इलाज हो रहा है। अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों के परिजन भी यहां के इलाज और व्यवस्था से काफी खुश हैं।
डॉक्टर मजीद अहमद की माने तो यहां की विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा के कारण देशभर के मरीज यहां इलाज करवाने आते हैं। इस अस्पताल में अभी तक डेढ़ सौ से अधिक कैंसर मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। आगे उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार और भारत सरकार की मदद से इस अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भी इलाज हो रहा है।









