JHARKHAND: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में हुई मासूम बच्ची की हत्या मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने झारखंड की डीजीपी पर तीखा हमला बोली। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर पुलिस की कार्रवाई और कथित खुलासे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक ने अपने बयान में डीजीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि विष्णुगढ़, कुसुंभा की मासूम को न्याय दिलाने में पुलिस विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में जो कहानी पेश की गई है, वह कच्ची और भ्रामक है तथा असली मकसद को बदलने की कोशिश की गई है।
इस मामले पर बात करते हुए अंबा ने यह भी कहा कि डीजीपी ने मीडिया के सवालों से बचने की कोशिश की है और प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आने की हिम्मत नहीं दिखाई। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले को लेकर सवाल उठायी और पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ाई। अपने बयान में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई पर राजनीतिक प्रभाव हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी राजनीतिक दबाव में आकर जांच की दिशा बदली गई है। साथ ही उन्होंने डीजीपी को पद छोड़ने की सलाह दे डाली। और तो और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।











