जमशेदपुर – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते 21 वर्षीय वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया। वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र थे। इस घटना की खबर मिलने के बाद उनके गांव जमशेदपुर के झिलिंगगोड़ा सहित पुरे राज्य में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू – मनाली घूमने गए हुए थे। जब वे घूम कर वापस अपने होटल पहुंचे, तो कुछ देर बाद उन्हें होटल में अचेतावस्था में पाया गया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने पुत्रों के साथ हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां से वे कुल्लू जाएंगे। वीर के चले जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है।











