साहिबगंज - साहिबगंज जिला कृषि कार्यालय में प्रशासनिक बदलाव के तहत नए जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में वरुण कुमार ने विधिवत योगदान ग्रहण किया। वे जिले के 21वें जिला कृषि पदाधिकारी बने हैं। उन्होंने पूर्व पदाधिकारी प्रमोद एक्का से कार्यभार लिया, जिनका हाल ही में स्थानांतरण कर दिया गया है।
इस अवसर पर कार्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने वरुण कुमार को बुके एवं मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कृषि विभाग के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर वरुण कुमार ने कहा कि वे सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विभागीय कर्मियों के सहयोग से जिले में कृषि को और सशक्त बनाने की बात कही।








