(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – पिछले 9 माह से लापता चल रही वैष्णवी को पुलिस ने हरियाणा के मानेसर से बरामद किया गया है। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुरमा गांव की रहने वाली वैष्णवी कुमारी 17 अप्रैल 2025 से पूरा बाजार से अचानक लापता हो गई थी। मृतक के पिता सुंदरलाल तुरी ने बेटी के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था।
बताया गया कि वैष्णवी कुमारी उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले कृष्ण कुमार के साथ रह रही थी। वैष्णवी, कृष्ण कुमार के साथ 17 अप्रैल 2025 को फरार हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने 9 महीने के बाद वैष्णवी को बरामद किया है। वैष्णवी की मां अपनी बेटी के पुलिस के द्वारा खोजे जाने पर काफी खुश नजर आई और कहा कि एसपी और थाना प्रभारी के प्रयास से वह वापस आ गई है। साथ ही वैष्णवी ने रिश्ते को स्वीकार करने की बात कही है।
वहीं चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में बच्चे घर से गायब हो रहे हैं और परिजन इसे अपहरण बताकर परेशान रहते हैं। दोनों बालिक हैं, इसलिए न्यायालय में वैष्णवी का बयान दर्ज कराने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।









