वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई है। उनके इंडिया टीम में जगह मिलने के साथ ही वे टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र (15 वर्ष) के खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव से पहले सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया में जगह पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे।
गौरतलब हो कि यह खबर तब सामने आई जब बीसीसीआई ने इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर जाने के लिए टीम इंडिया की घोषणा की। वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। जिसके कारण उन्हें पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। फिलहाल वैभव श्रीलंका में इंडिया ए की टीम के साथ हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी महज 15 साल के हैं, उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट के पंडितों की नजर पहले से ही थी और सभी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव को टीम इंडिया में जगह देने की मांग कर रहे थे।
इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), मो सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह










