साहेबगंज - साहेबगंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बताया गया कि सोमवार देर रात बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ NH 33 को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता देने की मांग कर रहे थे।
सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो सका।











