रांची - रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शादी समारोह की लौट रही कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार तेज रफ्तार में सीधे तालाब में जा घुसी। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तमाड़ थाना पुलिस ने कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालकर आनन-फानन में तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

BYBASUDEO MISHRA
May 7, 2026, 12:10 PM IST• Updated: May 7, 2026
2 Mins Read

Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?
May 29, 2026, 04:39 PM IST

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन
May 29, 2026, 12:00 PM IST

बिजली गुल, पंखे बंद… गर्मी में तड़पते मरीज...
May 28, 2026, 01:00 PM IST




