कोडरमा - झारखंड के कोडरमा जिले में हाथियों का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव का है। जहां मंगलवार देर रात हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका ईलाज चल रहा है।









