रांची – राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चर्च रोड फातुल्लाह रोड में ईद की दुकान लगाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान चाकूबाजी की भी घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि विवाद के दौरान एक गुट के लोगों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दो नाबालिग सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम जब दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामला को शांत करा दिया, तो पुलिस नहीं आई। लेकिन रात लगभग 11 बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई।











