(राजेश कुमार मुंडा, रामगढ़, संवाददाता)
रामगढ़ - हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात कंपनी में टर्बाइन ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में मौके पर ही 3 इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि 1 मजदूर गंभीर रूप से घायल। मृतकों की पहचान अभिषेक पांडे, संजीव केसरी और विनीत महतो के रूप में की गई है। वहीं मजदूर तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टर्बाइन के ओवरस्पीड और ओवरटेंपरेचर के बाद सुरक्षा सिस्टम के काम नहीं करने से ब्लास्ट होने की बात सामने आ रही है। मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का दावा है कि टर्बाइन की समस्या को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी। हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।








