(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास आईटीआई मोड़ स्थित सिद्धू-कान्हू चौक पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हूल दिवस के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह सिद्धू-कान्हू के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। यह दिवस देशप्रेम, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। साथ ही कहा कि सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो का बलिदान हमेशा झारखंड और पूरे देश को प्रेरित करता रहेगा।








