(विजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – बोकारो के चिराचास थाना इलाके के वार्ड संख्या 6 न्यू पिनरगोड़िया में बेहोश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि एक महिला को घर में अकेला पाकर एक महिला ने बेहोश कर घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए के जेवर और 5000 रुपए नकदी की चोरी कर ली। सलवार सूट पहने एक महिला भीख मांगने को लेकर पीड़ित सुल्ताना के दरवाजे पर दस्तक दी। सुल्ताना ने दरवाजा खोला इसी बीच आरोपी महिला ने मौका पा कर पीड़ित महिला को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया।
जब पीड़िता सुल्ताना की बेटी रेहाना प्रवीण घर पहुंची तो मां को बेहोश पाया। अंदर जाकर देखा तो अलमीरा खुला हुआ था और जेवरात गायब थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चास के एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि यह नशा खुरानी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।









