रांची - गढ़ा टोली इलाके में एक युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान मो इनायत के रूप में की गई है, जो किराए के मकान में रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मोबाइल में आत्महत्या से पहले ली गई एक सेल्फी फोटो मिलने की बात सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।









