चतरा - चतरा जिले के सिमरिया जंगल में क्षतिग्रस्त हुए एयर एंबुलेंस का मलबा को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। एयर एंबुलेंस में लगे दो इंजनों में से एक इंजन का पता अभी तक नहीं चल सका है। जिसकी तलाश के लिए ड्रोन को भी लगाया गया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
गौरतलब हो कि विमान हादसे के कारणों की जांच करने के लिए कई टीमें लगी हुई है। जिसमें दिल्ली और कोलकाता से आई टीम भी शामिल है। जांच दल ग्रामीणों से भी बात कर घटना की जानकारी लेने में जुटी है।
बताते चलें कि सोमवार को सिमरिया के काशींयातू करमटांड जंगल में रांची से दिल्ली मरीज को लेकर रवाना हुआ एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें कुल सात लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई। .











