RANCHI: झारखण्ड की राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के ओझासाड़म गांव के दूनी भुटकी टोला स्थित में लकड़ी माफियाओं के द्वारा सैकड़ों सखुआ, महुआ और बर पेड़ की कटाई की जा रही है, जिससे वहां के वातावरण में इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है और आने वाले दिन में ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही प्रखंड के कोटारी सहित अन्य क्षेत्रों के जंगलों से भी लकड़ी माफियाओं के द्वारा सखुआ सहित अन्य पेड़ों की कटाई की जा रही है और सखुआ के बड़े-बड़े बोटे बनाकर रात्रि में माफिया लोग पिकअप जैसे चार पहिया वाहन से ढुलाई करके बाहर ले जाकर अच्छे मूल्यों पर बेच दे रहे हैं, जिससे पर्यावरण पर इसका सीधा प्रभाव पढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर ओझासाड़म, कोटारी सहित अन्य जगहों के ग्रामीणों में नाराजगी है और लकड़ी माफियाओं एवं वन विभाग के लोगों के प्रति नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है, और ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द देखकर जांच कर एवं चिन्हित कर लकड़ी माफियाओं के प्रति कड़ी करवाई करने की मांग की है।
बुढ़मू के जंगलों को माफिया कर रहे सफाया, विभाग रह रही है मौन
बुढ़मू के जंगलों को माफिया कर रहे सफाया, विभाग रह रही है मौन


Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन





