(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड की राजधानी रांची में मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला। जुलुस में भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया गया, इसके साथ ही नशा से दूर रहने के सदेश भी झांकी के माध्यम से दिया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हुसैन की सदाओं के बीच लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मुस्तैदी और व्यवस्था का मुहर्रम कमेटियों ने तारीफ की और धन्यवाद दिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने आम लोग और मुहर्रम कमेटियों के सहयोग की सराहना की।







