गिरिडीह - गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित तुरुकडीह गांव में एक पिता नंदू यादव ने अपनी ही तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों में छह वर्ष की जुड़वा बहनें रिद्धि और सिद्धि तथा 14 वर्षीय पल्लवी शामिल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी अपने बेटे को लेकर किसी तरह जान बचाकर घर के दूसरे हिस्से में भाग गई। जिसके कारण उनकी जान बच गई।








