नई दिल्ली - एक नए विज़न, नए विश्वास और नए संकल्प के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय हितधारकों का परामर्श 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। जो दो दिनों तक चलेंगा। आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकसित झारखंड का दूरदर्शी विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने समग्र एवं समावेशी विकास को राज्य की प्रगति का मूल आधार बताया। साथ ही झारखंड की युवा शक्ति और राज्य में अपार संभावनाओं की बात कहते हुए राज्य में निवेश, नवाचार, AI, डिजिटल गवर्नेंस और वैश्विक साझेदारियों को विकास के प्रमुख स्तंभ के रूप में रेखांकित किया।








