रांची – झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है। जो 1.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है और सरकार ने इसे झारखंडवासियों के अनुरूप बनाने का प्रयास किया है। पिछले वर्ष का मूल बजट 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का था।
गौरतलब हो कि इससे पूर्व झारखंड सरकार ने इस बजट में राज्य के सभी विभागों और आम जनता से सुझाव देने की अपील की थी। जिसके बाद विभिन्न विभागों सहित आम लोगों ने अपने अपने सुझाव दिये थे।
वहीं बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हमें सही ढंग से आर्थिक सहयोग नहीं कर रही है। जिसके कारण झारखंड के ऊपर वितीय बोझ बढ़ रहा है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सही ढ़ंग से काम कर रहे हैं। झारखंड का राजस्व सीमित है, जिसे देखते हुए अन्य स्रोतों से इसे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।











